हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More

    315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    Kairana
    Kairana: 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार रात्रि दभेड़ी खुर्द चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी पुलिस टीम के साथ में क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे।

    इसी दौरान पुलिस टीम ने कैराना-इस्सापुर खुरगान मार्ग पर स्थित गंदराऊ तिराहे से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता इस्तकार निवासी ग्राम बसेड़ा बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धारा में अभियोग पंजीकृत करके उसे जेल भेज दिया है। Kairana

    यह भी पढ़ें:– मुजफ्फरपुर में विजिलेंस टीम की कार्रवाई, रिश्वत लेते पकड़ा गया दारोगा