सरसा (सच कहूँ न्यूज)। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन सेमिनार हॉल, सी. वी. रमन भवन, सीडीएलयू, सरसा में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए युवाओं के सर्वांगीण विकास पर बल दिया। उन्होंने कहा कि देश को वास्तविक अर्थों में महान बनाने के लिए विद्यार्थियों में 3-सी—चरित्र, सृजनात्मकता और दक्षता का विकास अत्यंत आवश्यक है। Sirsa News
उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के आरंभ में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजबीर सिंह ने विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार का स्वागत किया। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में बौद्धिक क्षमता, प्रतिस्पर्धात्मक भावना तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रोफेसर सुरेश गहलावत, प्रोफेसर जोगिंदर दुहन सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राधयापक उपस्थित थे।
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम | Sirsa News
प्रथम स्थान इतिहास विभाग, सीडीएलयू की टीम ने प्राप्त किया, जिसमें हरमन सिंह, सिमरन एवं सुनैना शामिल रहीं। द्वितीय स्थान सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय, ऐलनाबाद की टीम ने हासिल किया, जिसमें लक्ष्मी, शांति एवं मनोहारी शामिल रहीं। तृतीय स्थान शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज, सरसा की टीम को मिला, जिसमें दीपिका, रितिका बंसल एवं अनमोल शामिल रहीं।















