हमसे जुड़े

Follow us

15.2 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home देश Maharashtra: ...

    Maharashtra: ये कार्य कर महाराष्ट्र के डेरा श्रद्धालु ने मनाया अपना जन्म दिन

    Gadchiroli News
    Gadchiroli News: ये कार्य कर महाराष्ट्र के डेरा श्रद्धालु ने मनाया अपना जन्म दिन

    गढ़चिरौली/महाराष्ट्र (सच कहूँ न्यूज़)। Gadchiroli News: विद्यालय के आदरणीय शिक्षक डी. टी. सडमेक सर ने अपना 57वां जन्मदिन बड़े ही सरल और प्रेरणादायी तरीके से मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन को व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित न रखते हुए उसे सेवा और संस्कार का पर्व बना दिया। विद्यालय के सभी 44 विद्यार्थियों को 44 नोटबुक और 44 पेन वितरित कर उन्होंने शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।

    सडमेक सर ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि ‘जीवन में शिक्षा ही सबसे बड़ी पूंजी है। परिश्रम, अनुशासन और ईमानदारी से ही सफलता प्राप्त होती है। उनके प्रेरक शब्दों ने बच्चों के मन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भर दिया। जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय परिवार ने भी सर को शुभकामनाएं दीं और उनके इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की। सडमेक सर का यह प्रयास समाज के लिए एक सुंदर संदेश है कि सच्ची खुशी बांटने में है। Gadchiroli News

    यह भी पढ़ें:– सोनीपत के डेरा श्रद्धालु ने बचाई जान, जानिये…