हमसे जुड़े

Follow us

31.3 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य पंजाब कैबिनेट मंत्र...

    कैबिनेट मंत्री खुड्डियां ने लंबी क्षेत्र को दी 80.51 करोड़ की सड़कों की सौगात

    Muktsar News
    Muktsar News: कैबिनेट मंत्री खुड्डियां ने लंबी क्षेत्र को दी 80.51 करोड़ की सड़कों की सौगात

    लंबी/किल्लियांवाली मंडी (सच कहूँ/मेवा सिंह)। कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां (Gurmeet Singh Khuddian) ने लंबी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों को आपस में जोड़ने वाली लगभग 115 किलोमीटर लंबी नई सड़कों को विधिवत रूप से जनता को समर्पित किया। मंत्री खुड्डियां ने कहा कि इन सड़कों के बनने से गांवों के बीच आवागमन सुगम होगा और लोगों को लंबे समय से आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। यह योजनाएं किसानों, आढ़तियों और आम जनता के लिए यातायात सुविधाएं बेहतर करने के उद्देश्य से लागू की गई हैं। Muktsar News

    उन्होंने बताया कि लंबी-पंजावा-सिखवाला-शेरावाली-फतूही खेड़ा-खुब्बन से अबोहर सीतोगुन्नो डबवाली रोड (22.80 किमी) पर 27.54 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी प्रकार गिद्दड़बाहा से डबवाली रोड (29.40 किमी) पर 25.47 करोड़ रुपये, बादल से खिओवाली (6.30 किमी) पर 9.26 करोड़ रुपये तथा बादल से महिणा (6.80 किमी) पर 3.99 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न गांवों में मरम्मत, चौड़ीकरण और नई सड़कों के निर्माण पर भी करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। कुल मिलाकर 66.26 करोड़ रुपये बी एंड आर विभाग तथा 14.25 करोड़ रुपये मंडी बोर्ड द्वारा खर्च किए जाएंगे। Muktsar News

    यह भी पढ़ें:– ‘अवैध सम्बन्धों का विरोध करने पर ससुर ने पुत्रवधु को मौत के घाट उतारा’