हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पुलिस के खिला...

    पुलिस के खिलाफ भ्रामक प्रचार का आरोप

    Hanumangarh News
    पुलिस के खिलाफ भ्रामक प्रचार का आरोप

    गुरुद्वारा सिंह सभा प्रतिनिधियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    हनुमानगढ़। मण्डी गोलूवाला की गुरुद्वारा सिंह सभा के पदाधिकारियों ने गोलूवाला थाना पुलिस के खिलाफ भ्रामक प्रचार किए जाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि गोलूवाला थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से कुछ लोगों की ओर से भ्रामक प्रचार किया जा रहा है, जबकि थाना पुलिस की ओर से क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। Hanumangarh News

    प्रतिनिधियों ने बताया कि पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों गोलूवाला स्थित गुरुद्वारा श्री मेहताबगढ़ साहिब को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। उस समय कानून व्यवस्था बनाए रखने और माहौल को शांतिपूर्ण बनाने में गोलूवाला थाना प्रभारी की अहम भूमिका रही।

    पुलिस की सक्रियता से स्थिति को नियंत्रित किया गया। सभा पदाधिकारियों का कहना है कि जब से पुलिस ने नशे के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है, तभी से कुछ लोग पुलिस के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि इस मामले में उचित कदम उठाते हुए ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से अपना कर्तव्य निभा सकें। इस मौके पर हरप्रीत सिंह, हरबंस सिंह, निर्मल सिंह, सुरजीत सिंह इत्यादि मौजूद रहे। Hanumangarh News