हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान 19वीं इनोवेशन...

    19वीं इनोवेशन इन सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कॉफ्रेंस-2026 का भव्य शुभारंभ

    19वीं इनोवेशन इन सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कॉफ्रेंस-2026 का भव्य शुभारंभ

    Software Engineering Conference-2026: जयपुर। आईआईएस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), जयपुर के कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 19वीं इनोवेशन इन सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कॉफ्रेंस-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। सम्मेलन का उद्देश्य सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नवाचार, शोध सहयोग तथा उद्योग–अकादमिक समन्वय को प्रोत्साहित करना है। उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. टी. एन. माथुर ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जनरेटिव एआई, मशीन लर्निंग एवं उभरती डिजिटल तकनीकें सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के स्वरूप को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों से नवीन अनुसंधान और स्टार्टअप संस्कृति को अपनाने का आह्वान किया। Jaipur News

    सम्मेलन के पहले दिन विभिन्न तकनीकी कार्यशालाओं, ट्यूटोरियल और तकनीकी विवरण सत्रों का आयोजन किया गया। ‘जेनरेटिव एआई एंड सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग’ विषय पर पूर्णदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसके अतिरिक्त ‘जेनरेटिव एआई एंड एलएलएम इन सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग’ तथा ‘मैवरिक: ए वर्कबुक-ड्रिवन अप्रोच फॉर कॉम्प्रिहेंडिंग एलएसएस’ विषयों पर विशेष सत्र आयोजित हुए। दोपहर बाद ‘क्यूएसआईआर ऐज़ ए फाउंडेशन फॉर नॉलेज-सेंट्रिक सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग’ तथा ‘अनकवरिंग वल्नरेबिलिटीज थ्रू सिम्बॉलिक एग्जीक्यूशन यूज़िंग क्ली’ विषयों पर तकनीकी ब्रीफिंग दी गई। देश-विदेश से आए प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए नवीन शोध विचारों का आदान-प्रदान किया।

    सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत औपचारिक उद्घाटन सत्र से हुई

    सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत औपचारिक उद्घाटन सत्र से हुई, जिसके पश्चात डॉ. सारा नादी एवं मार्सेल बोह्मे द्वारा मुख्य वक्तव्य प्रस्तुत किए गए। स्टार्ट-अप प्रदर्शन सत्र में नवाचार आधारित परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया। विभिन्न तकनीकी सत्रों में ‘एआई ड्रिवन टेस्टिंग, डीबगिंग एंड फॉल्ट प्रेडिक्शन’, ‘नेक्स्ट जेनरेशन सिस्टम्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड टूल्स’ तथा ‘सॉफ्टवेयर इवोल्यूशन: माइनिंग, अडॉप्शन एंड मैनेजमेंट’ जैसे समसामयिक विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। साथ ही शोधार्थी पोस्टर सत्र एवं डॉक्टोरल संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ।

    सम्मेलन को एसीएम, आईसॉफ्ट, टीसीएस रिसर्च, आईबीएम, माइक्रोसॉफ्ट एवं मेटाक्यूब का सहयोग प्राप्त है। आईएसईसी -2026 के माध्यम से विश्वविद्यालय ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर शोध एवं नवाचार को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। Jaipur News