हमसे जुड़े

Follow us

16.9 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भिवानी की बेट...

    भिवानी की बेटियों ने मैदान पर दिखाया दम, ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता में जमकर बरसे पदक

    Bhiwani News
    भिवानी की बेटियों ने मैदान पर दिखाया दम, ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता में जमकर बरसे पदक

    भिवानी | (सच कहूँ / रविंद्र सिंह) स्थानीय भीम स्टेडियम में वीरवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न ब्लॉकों से आई महिला खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए पूरा दमखम लगाया। विजेता खिलाड़ियों को जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) वैशाली ने पदक देकर सम्मानित किया। Bhiwani News

    शिक्षा और खेल से बढ़ेगा महिलाओं का मान

    विजेताओं को सम्मानित करते हुए जिला अधिकारी वैशाली ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि भिवानी की बेटियों ने खेल जगत में पूरे विश्व में जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने महिलाओं को अपने खान-पान के प्रति जागरूक रहने और अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने की शपथ दिलाई। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने का असली आधार है।

    दो आयु वर्गों में हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा

    प्रतियोगिता को दो श्रेणियों (30 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक) में बांटा गया था। कम आयु वर्ग में जहाँ दौड़ और साइकिलिंग में लड़कियों ने फुर्ती दिखाई, वहीं 30 साल से ऊपर की महिलाओं ने डिस्कस थ्रो और म्यूजिकल चेयर जैसी स्पर्धाओं में उत्साह के साथ भाग लिया। 100 मीटर में चांग की सरिता अव्वल रहीं, जबकि 300 मीटर में सिकंदरपुर की मीना और 400 मीटर में दिनोद की अंजू ने बाजी मारी। साइकिल रेस: ढाणी सरल की रीतू ने सबसे तेज पैडल मारकर प्रथम स्थान हासिल किया। दिनोद की मुस्कान दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं बागनवाला की रेखा ने सबसे लंबी दूरी तक चक्का फेंककर स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही मनोरंजन और कौशल के इस खेल में बहल की अनीता पहले स्थान पर रहीं। Bhiwani News