हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More

    Haryana Roadways Bus: नशे में बस चलाने पर चालक पर कार्रवाई, बस इंपाउंड

    Rewari News
    सांकेतिक फोटो

    रेवाड़ी (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Roadways Bus: रेवाड़ी पुलिस ने नशे की हालत में बस चलाने के मामले में हरियाणा रोडवेज की एक बस को इंपाउंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार यह बस किलोमीटर स्कीम के तहत संचालित की जा रही थी। बताया गया कि जब बस चालक बस को रेवाड़ी बस स्टैंड डिपो के अंदर लेकर जा रहा था, तो वह सामने से आ रही एक प्राइवेट बस के चालक से झगड़ा करने लगा। इस दौरान प्राइवेट बस चालक को शक हुआ कि रोडवेज बस का चालक नशे में है। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। Rewari News

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक का एल्कोहल डिटेक्टर से परीक्षण किया। जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने बस को इंपाउंड कर दिया और चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस में सवार सभी सवारियों को दूसरी बस के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस तरह की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Rewari News

    यह भी पढ़ें:– Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल में छात्रा एक घंटे तक बाथरूम में रही बंद, परिजनों ने डीएम से की शिकायत