हमसे जुड़े

Follow us

31.3 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य पंजाब वित्त मंत्री ...

    वित्त मंत्री चीमा ने किया गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास

    Mansa News
    Mansa News: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा मानसा में गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास करते हुए।

    10 करोड़ की लागत से बनेगा भवन, व्यापारियों के लिए ट्रेड कमीशन गठित

    मानसा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने दावा किया कि राज्य में गैंगस्टरवाद को अकाली दल और कांग्रेस ने बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब से गैंगस्टरवाद का पूरी तरह सफाया करेगी। चीमा मानसा के माता सुंदरी यूनिवर्सिटी गर्ल्स कॉलेज में 128 छात्राओं के लिए बनने वाले गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास करने पहुंचे। Mansa News

    इस हॉस्टल के निर्माण पर 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि कॉलेज में हॉस्टल की बड़ी आवश्यकता थी, जिसे पूरा करने के लिए सरकार ने यह सौगात दी है। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार राज्य को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। व्यापारियों को मिलने वाली धमकियों से निपटने के लिए एक अलग ट्रेड कमीशन का गठन किया गया है। यह कमीशन व्यापारियों के साथ मिलकर काम करेगा और समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करेगा।

    फाजिल्का में स्कूली बच्चों द्वारा फिरौती मांगे जाने की घटनाओं पर चीमा ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कई बार बच्चे गुमराह हो जाते हैं और मोबाइल टेक्नोलॉजी के कारण भी ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। उन्होंने जोर दिया कि सरकार ऐसी संस्कृति को खत्म करेगी और इसे पनपने नहीं देगी। चीमा ने घोषणा की कि इसी यूनिवर्सिटी कॉलेज में एक डिजिटल लाइब्रेरी का भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के आगामी बजट में मानसा के लिए एक विशेष पैकेज शामिल होगा। इसके अतिरिक्त, सरकार डीए की किश्त और पेंशन बहाली को लेकर भी कर्मचारियों के लिए सौगात लाएगी। Mansa News

    यह भी पढ़ें:– संगरूर पुलिस का ‘कासो ऑपरेशन’, दो संदिग्ध काबू