हमसे जुड़े

Follow us

22.7 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home देश नाथूसरी चौपटा...

    नाथूसरी चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एनएचएम कर्मचारी पर गिरी गाज

    Sirsa News
    नाथूसरी चौपटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। नाथूसरी चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक एनएचएम कर्मचारी के खिलाफ गंभीर आरोपों के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत सूचना सहायक के पद पर कार्यरत सुखदेव सिंह के टर्मिनेशन की सिफारिश करते हुए मामला मुख्यालय को भेज दिया गया है। उप सिविल सर्जन डॉ. राजेश चौधरी ने बताया कि वर्ष 2007 में नियुक्त उक्त कर्मचारी पर दो माह से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने, विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने तथा सीएचसी प्रभारी चिकित्सक को जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। पूर्व में भी उसके खिलाफ दुर्व्यवहार और कार्य के प्रति लापरवाही की शिकायतें मिल चुकी हैं। Sirsa News

    अभद्र संदेश और धमकी का आरोप

    नाथूसरी चौपटा सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिद्धांत आहुजा द्वारा पुलिस में दी शिकायत के अनुसार कर्मचारी अक्सर बिना अनुमति अनुपस्थित रहता था और ऑनलाइन रिर्पोटिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भी लापरवाही बरतता था। 12 फरवरी 2026 को नाइट ड्यूटी के दौरान चिकित्सक को मोबाइल पर अभद्र भाषा में संदेश भेजने और धमकी देने का आरोप है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया था।  हालांकि बाद में कर्मचारी ने लिखित में माफी मांगते हुए भविष्य में किसी भी अनुचित घटना के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया, फिर भी विभाग ने शिकायतों को गंभीर मानते हुए टर्मिनेशन की सिफारिश कर दी है। डॉ. राजेश चौधरी ने स्पष्ट किया कि आगे की कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार की जाएगी। Sirsa News