हमसे जुड़े

Follow us

22.7 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home देश चेक पोस्ट पर ...

    चेक पोस्ट पर दो पुलिस कर्मियों की गोली लगने से मौत

    Gurdaspur News
    Gurdaspur News: चेक पोस्ट के पास मामले की जांच में जुटी पुलिस टीमें, घटना संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी गुरदासपुर अदित्या। (छाया सरबजीत सागर)

    आपसी विवाद में गोली मारने की आशंका

    • तकनीकी और फोरेंसिक टीमें जांच में जुटीं

    गुरदासपुर (सच कहूँ/सरबजीत सागर)। Gurdaspur News: पंजाब में गुरदासपुर जिले के दीनानगर में ब्लॉक दोरांगला अंतर्गत पुलिस चेक पोस्ट पर रविवार तड़के सुबह दो पुलिस कर्मियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है, हालांकि अभी तक किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। Gurdaspur News

    जानकारी के अनुसार गांव आदिया स्थित चेक पोस्ट पर दोनों कर्मी तैनात थे। आशंका जताई जा रही है कि बीती रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके चलते उन्होंने एक-दूसरे को गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएसपी गुरदासपुर ने बताया कि तकनीकी और फोरेंसिक टीमें मामले की गहन जांच कर रही हैं और हर पहलू को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। एसएसपी गुरदासपुर अदित्या ने आपसी झगड़े की पुष्टि नहीं की और कहा कि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

    उल्लेखनीय है कि यह चेक पोस्ट भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट स्थित है। इसी कारण पुलिस इस मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है। फिलहाल मीडिया को भी विस्तृत जानकारी देने से परहेज किया जा रहा है।

    ग्रामीणों के अनुसार यह एक बड़ी घटना है और क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि जांच में आपसी विवाद की पुष्टि नहीं होती, तो इसे बाहरी हमला माना जाएगा, जिससे स्थिति और अधिक चिंताजनक हो सकती है।

    यह भी पढ़ें:– Punjab Police: पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल गैंग के दो सदस्यों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया