चाकू से गरदन को रेतकर पेट मे घोंपा चाकू
- तीन घंटे बाद पुलिस ने घटना का खुलासा कर कातिल बेटियों को किया गिरफ्तार
- खीर मे नींद की गोली डालकर परिवार को बेहोश किया था
मोरना (सच कहूँ न्यूज़)। Morna News: मोरना मे सोमवार की अलसुबह अधेड दलित किसान की हत्या से सनसनी फैल गयी। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फॉरेन्सिक टीम की सहायता से घटना की गहनता से जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान घर से मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू की तो बेटियों ने ही पिता की हत्या करना स्वीकार किया पुलिस ने आलाए कत्ल दो चाकूओ व ख़ून से सने कपड़ो को बरामद कर आरोपियों को न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में जानसठ मार्ग स्थित गुरु रविदास मंदिर के पीछे 55 वर्षीय रामप्रसाद असोजवाल पुत्र घसीटू पुशतेनी 32 बीघा भूमि पर खेती करता था। खेती कार्य मे उसके दो पुत्र अमित 33 वर्ष भी व सुमित 13 वर्ष भी हाथ बटातें थे। रविवार को रामप्रसाद कार्य निपटाकर घर की गैलरी मे खड़े ट्रेक्टर ट्रॉली के पास चारपाई पर लेट गया था।अमित व सुमित एक कमरे मे सोये हुए थे की पत्नी चन्द्रकली 32 वर्षीय पुत्री कोमल तथा 16 वर्षीय पुत्री अलग कमरे मे सोई हुई थी। की सुबह सवेरे परिजनों ने रामप्रसाद असोजवाल का शव लहूलुहान हालत मे चारपाई पास पड़े देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां पहुँच गये हत्या की ख़बर गांव मे फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गयी।क्षेत्राधिकारी देवव्रत वाजपेयी व थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने फॉरेन्सिक टीम की सहायता से घटना स्थल की गहनता से जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। Morna News
कुछ देर बाद एसपी देहात आदित्य बंसल भी मौके पर पहुंच गये। वहीं पुलिस घर मे तलाशी ले रही थी इसी बीच मोरना चौकी पर तैनात दरोगा साजिद खान ने तलाशी के दौरान भूसा रखने वाले कमरे से कपड़ो की एक पोटली को बरामद किया जिसमे ख़ून से सनी चुनरियां बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस की जांच ने नया मोड़ ले लिया पुलिस ने तुरंत ही परिजनों को हिरासत मे लेकर थाने पहुंचाया और पूछताछ शुरू कर दी। जिसके बाद बेटी कोमल ने अपनी छोटी बहन के साथ मिलकर परिजनों को खीर मे नींद की मिलाकर आधी रात पिता की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुत्र अमित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों बहनो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। व आरोपी बहनो की निशानदेही पर आलाए कत्ल दो चाकूओ को बरामद कर दोनों को न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया जहाँ से कोमल को जेल भेजा गया तथा बाल अपचारी नाबालिग पुत्री को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।
घटना के संबंध मे मृतक की पत्नी चंद्रकली ने बताया कि सुबह सवेरे लगभग 7 बजे जब वह सोकर उठे तो उन्होंने पति रामप्रसाद के शव को लहूलुहान हालत में पड़े देखा था। मृतक के परिवार में पत्नी चंद्रकली के अलावा पुत्र अमित व सुमित तथा पुत्री लता, शिल्पी कोमल व नाबालिग पुत्री है लता व शिल्पी की शादी हो गई है।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण साक्ष्य हाथ लगे थे जिसके आधार पर परिजनों से गहनता से पूछताछ की गयी जिसमें मृतक की पुत्रियों ने पिता की रोक टोक से नाराज होकर चाकूओ से गोदकर हत्या कर दी।हत्या के बाद आरोपी पुत्री ने ख़ून से सने कपड़ो को भूसे के कमरे मे छिपा या था तथा खून से रंगे हाथों को हेंडपम्प पर धोया था। Morna News
यह भी पढ़ें:– Namo Bharat: नमो भारत और मेरठ मेट्रो के पहले दिन यात्रियों पर नियम भारी, समय सीमा पार करते ही लगी पेनाल्टी















