हमसे जुड़े

Follow us

10.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home अन्य खबरें एंटीलिया के छ...

    एंटीलिया के छठवें फ्लोर में लगी आग

    Fire, Floor, Antilia, Reliance Industries, Mukesh Ambani, Mumbai

    मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के 27 मंजिला घर ‘एंटीलिया’ की छठी मंजिल पर रविवार रात करीब 9 बजे आग लग गई। खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।हालात पर काबू पा लिया गया है।

    दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक है एंटीलिया

    बता दें कि इंडस्ट्रियलिस्ट मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक है। 27 मंजिला यह घर 2010 में बनकर तैयार हुआ था। 2010 में लागत 100 करोड़ डॉलर (6,450 करोड़ रुपए) थी। यह करीब 4 लाख स्क्वेयर फीट में फैला है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।