हमसे जुड़े

Follow us

35 C
Chandigarh
Tuesday, April 14, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी धोखाधड़ी के वा...

    धोखाधड़ी के वांछित आरोपी की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश

    Kairana
    सांकेतिक फोटो

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: हरियाणा पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी की तलाश में कस्बे के मोहल्ला गुलशनगर में दबिश दी है। आरोपी के हाथ न लगने पर पुलिस टीम खाली हाथ वापिस लौट गई।

    मंगलवार को हरियाणा के जनपद पानीपत के सदर थाने से तीन सदस्यीय पुलिस टीम सहायक उपनिरीक्षक रणदीप के नेतृत्व में कैराना कोतवाली पहुंची। जहां पर आमद दर्ज कराने के पश्चात टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ में धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे फिरोज नामक आरोपी की तलाश में कस्बे के मोहल्ला गुलशनगर में दबिश दी। हालांकि आरोपी पुलिस के हाथ नही लग पाया, जिस पर पुलिस टीम बैरंग लौट गई। वहीं, कैराना कोतवाली पर तैनात एसएसआई अरुण कुमार का कहना है कि पानीपत पुलिस के द्वारा धोखाधड़ी के वांछित आरोपी की तलाश में दबिश दी गई है। आरोपी पुलिस टीम के हाथ नही लगा है। Kairana

    यह भी पढ़ें:– Chhattisgarh Budget: छत्तीसगढ़ में 1.72 लाख करोड़ का बजट पेश, शिक्षा, उद्योग और कनेक्टिविटी पर बड़ा निवेश