हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बंद मकान से 1...

    बंद मकान से 15 तोला सोने के आभूषण और डेढ़ लाख नकदी चोरी

    Bhiwani News
    Bhiwani News: घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच करते हुए।

    भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: यहां विद्या नगर स्थित शिवाजी मार्ग की गली नंबर 10 में बीती रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बना लिया। अज्ञात चोर ताले तोडक घर में घुसे और हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। जानकारी के अनुसार मकान मालिक जगपाल पिलानियां का परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया। आज सुबह पड़ोसियों ने दरवाजों के ताले टूटे देखे तो पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की 112 नंबर गाड़ी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है।

    पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है। चोरी की सूचना परिवार को दी गई तो करीब दोपहर को पहुंचे तो उन्होंने बताया कि 15 तोला सोने के आभूषण और डेढ़ लाख कैश घर में रखा था जो चोरी हो चुका है। इलाके में हुई चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। Bhiwani News

    यह भी पढ़ें:– राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति