हमसे जुड़े

Follow us

16 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य पंजाब डेरा श्रद्धाल...

    डेरा श्रद्धालुओं ने मानसिक रूप से परेशान बुजुर्ग को परिवार से मिलाया 

    Moonak News
    Moonak News: सेवादार मानसिक रूप से परेशान बुजुर्ग को उनके परिजनों को सौंपते हुए।

    परिवार ने डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं का जताया आभार

    • सोशल मीडिया के माध्यम से हुई पहचान, 7 दिन से लापता थे बुजुर्ग

    मूनक (सच कहूँ/मोहन सिंह)। Moonak News: पूज्य गुरु संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से ब्लॉक मूनक की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने मानवता की मिसाल पेश की। मानसिक रूप से परेशान अवस्था में मूनक क्षेत्र में भटक रहे एक बुजुर्ग की देखभाल कर, सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी पहचान और पता खोजकर उन्हें उनके परिवार से मिलाया गया।

    जानकारी देते हुए सेवादार हरचरण इन्सां और रतन इन्सां ने बताया कि बुजुर्ग लावारिस हालत में घूम रहे थे और मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहे थे। उन्होंने अपना नाम प्रीतम सिंह बताया, लेकिन पता बताने में असमर्थ रहे। इसके बाद सेवादारों ने उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके माध्यम से उनकी बहन तक सूचना पहुंची। परिवार की ओर से उनके पुत्र कुलदीप सिंह और रणजीत सिंह, प्रीतम कौर की पत्नी गुरमीत कौर तथा पड़ोसी विशाल कुमार मौके पर पहुंचे। अपने बुजुर्ग को सकुशल देखकर परिवार भावुक हो गया। Moonak News

    परिजनों ने बताया कि प्रीतम सिंह सात दिनों से लापता थे और उनकी तलाश की जा रही थी। गुमशुदगी की सूचना पुलिस थाने में भी दर्ज करवाई गई थी। उन्होंने कहा कि आज अपने पिता को पाकर उन्हें अपार सुकून मिला है। परिवार ने डेरा सच्चा सौदा श्रद्धालुओं और सोशल मीडिया सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बलवान इन्सां प्रेमी सेवक, हरीराम इन्सां प्रेमी सेवक मूनक, मोहित सैनी सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे।