हमसे जुड़े

Follow us

16 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home देश Chhattisgarh ...

    Chhattisgarh Bomb Threat: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

    Bilaspur News
    Bilaspur News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

    बिलासपुर (एजेंसी)। Bilaspur News: छत्तीसगढ़ में न्यायालय और प्रशासनिक परिसरों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला।

    बम से उड़ाने की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को खाली कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

    सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा एजेंसियों ने हाईकोर्ट परिसर के सभी एंट्री और एग्जिट रास्तों को बंद कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कुछ मिला नहीं।

    पुलिस की तरफ से परिसर में आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच की जा रही है। संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड भी तैनात किए गए हैं। Bilaspur News

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की साइबर सेल ईमेल कहां से आया है, उसको पता लगाने में जुटी है। सर्वर, आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल ट्रेल की गहन जांच की जा रही है। इससे पहले भी कई बार सूचना मिली है, लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ है। वकीलों के साथ समन्वय कर काम किया जा रहा है। हाईकोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी भी व्यक्ति को बिना जांच के परिसर में आने की इजाजत नहीं है।

    उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने इस तरह की झूठी सूचना दी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड परिसर में मौजूद हैं। लोगों को अफवाह पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है। कोर्ट परिसर संवेदनशील स्थानों में शामिल है।

    बता दें कि पिछले कुछ महीनों में देश के विभिन्न हिस्सों में उच्च न्यायालयों और जिला न्यायालयों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिलते रहे हैं। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाए गए, लेकिन अधिकांश मामलों में धमकियां फर्जी पाई गईं। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। Bilaspur News

    यह भी पढ़ें:– Jharkhand Bomb Threat: धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप