हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा शौचालय में यु...

    शौचालय में युवक की हत्या कर शव फेंकने के मामले में दो गिरफ्तार

    Rewari News
    Rewari News: शौचालय में युवक की हत्या कर शव फेंकने के मामले में दो गिरफ्तार

    रेवाड़ी (सच कहूँ/महेंद्र भारती)। Rewari News: दिल्ली से रेवाड़ी आ रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 54401 के शौचालय में युवक की हत्या कर शव फेंकने के मामले में जीआरपी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात दिल्ली से रेवाड़ी के बीच सफर के दौरान हुई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी रंजीत और मथुरा निवासी विनोद के रूप में हुई है। मृतक की पहचान करण सिंह के रूप में हुई, जो गाजियाबाद के नंदग्राम स्थित विकलांग नगर, वाल्मीकि मोहल्ला का निवासी था। Rewari News

    जीआरपी थाना प्रभारी एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि करण सिंह 9 फरवरी को अपने दोस्त रंजीत के साथ घर से निकला था। 13 फरवरी को दिल्ली से रेवाड़ी आ रही ट्रेन के शौचालय में उसका शव मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए जाने से हत्या की पुष्टि हुई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि करण और रंजीत के बीच जुए को लेकर पुरानी रंजिश थी। इसी के चलते रंजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश रची। आरोपियों ने करण को ट्रेन में बैठाया, उसे शराब पिलाई और बाद में रेलवे लाइन के पास उतारकर ईंट-पत्थरों से उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ट्रेन के शौचालय में फेंककर फरार हो गए।

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि रंजीत और विनोद ट्रेनों में सो रही सवारियों का सामान चोरी करते थे। दिल्ली रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों की पहचान की गई, जिसके बाद उन्हें शाहाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड में कुल चार लोग शामिल थे। रंजीत के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल आयान और सुरेश नामक दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। मामले की गहन जांच जारी है ताकि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। Rewari News

    यह भी पढ़ें:– Rekha Gupta: अंगदान किसी को नई जिंदगी देने का सबसे बड़ा उपहार: सीएम रेखा गुप्ता