हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गांव अभयपुर म...

    गांव अभयपुर में रात्रि ठहराव के दौरान आई 24 शिकायतें, डीसी ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

    Gurugram News
    Gurugram News: गुरुग्राम के खंड सोहना के गांव अभयपुर में रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनते उपायुक्त अजय कुमार।

    प्रशासन को गांव की चौपाल तक लाना रात्रि ठहराव का प्रमुख उद्देश्य: अजय कुमार

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: सोहना खंड के गांव अभयपुर में बुधवार को रात्रि ठहराव कार्यक्रम में उपायुक्त अजय कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान कुल 24 शिकायतें दर्ज की गईं, जिन पर त्वरित कार्रवाई के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने डीसी अजय कुमार का पारंपरिक पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। डीसी अजय कुमार ने कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम प्रशासन को सीधे गांव की चौपाल तक ले जाने की एक सार्थक पहल है। Gurugram News

    डीसी ने कहा कि इस कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना भी है। कई बार जानकारी के अभाव में लोग योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते, इसलिए रात्रि ठहराव के दौरान अधिकारियों द्वारा मौके पर ही योजनाओं की जानकारी दी जाती है। रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों ने कच्चे रास्तों को पक्का करवाने, वृद्धावस्था सम्मान पेंशन शुरू कराने, परिवार पहचान पत्र तथा वोटर कार्ड से संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से उठाईं। डीसी अजय कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। Gurugram News

    उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम में प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण किया जाएगा। रात्रि ठहराव में एसडीएम सोहना अखिलेश यादव, जिला पार्षद पुष्पा, डीडीपीओ नवनीत कौर, डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया, तहसीलदार सोहना शिखा, बीडीपीओ सचेत मित्तल, एडीआईओ नवीन, गांव के सरपंच सुमेर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें:– Haryana Board News: अंग्रेजी विषय परीक्षा के पहले दिन आए नकल और पेपर आउट के मामले