हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा फतेहाबाद की ब...

    फतेहाबाद की बाहरी कॉलोनियों में शुरू हुई 24 करोड़ की सीवरेज परियोजना

    Fatehabad News
    Fatehabad News: शहर की बाहरी कॉलोनियों में सीवरेज पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ करते हुए पूर्व विधायक दुड़ाराम।

    हजारों परिवारों को मिलेगा स्वच्छता का लाभ

    फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। Fatehabad News: हरियाणा में तेजी से आगे बढ़ रहे ढांचागत विकास कार्यों की कड़ी में फतेहाबाद शहर की बाहरी कॉलोनियों को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में शहर की बाहरी कॉलोनियों में लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सीवरेज पाइपलाइन परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया गया। परियोजना का शुभारंभ पूर्व विधायक दुड़ाराम ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और फतेहाबाद जिले में विकास कार्यों की गति लगातार तेज की जा रही है।

    वर्षों पुरानी समस्या का समाधान

    शहर की बाहरी कॉलोनियों हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, आजाद नगर, कीर्ति कॉलोनी और हरनाम सिंह कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से सीवरेज व्यवस्था की मांग की जा रही थी। सीवरेज लाइन न होने के कारण लोगों को गंदे पानी की निकासी, जलभराव और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नई सीवरेज पाइपलाइन परियोजना पूरी होने के बाद हजारों परिवारों को स्वच्छ वातावरण, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और आधुनिक शहरी व्यवस्था का लाभ मिलेगा। स्थानीय नागरिकों ने इस योजना को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।

    सरकार की प्राथमिकता, मूलभूत सुविधाएं | Fatehabad News

    पूर्व विधायक दुड़ाराम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले में विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी और लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

    जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की रही मौजूदगी

    कार्यक्रम में नगर पार्षद पंछी राम, रवि मेहता, जानी राम, नीलांशी शर्मा, एक्सईएन बलविंदर नैन, मुकेश जागलान, नगर परिषद वाइस चेयरमैन सविता टूटेजा, शहरी मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, विक्की मराठी, सुरेंद्र बिश्नोई, तुषार सोनी, दीपक मिश्रा, दीक्षित असीजा, राज कुमार सुरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें:– कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में तीन गिरफ्तार