Received PhD degree of Doctorate: खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। गांव चक्कां की बहू प्रियंका इन्सां ने पीएचडी पूर्ण कर डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। इसके साथ ही वह गांव की चौथी पीएचडी होल्डर बन गई हैं। डॉ. प्रियंका इन्सां ने एसकेडी यूनिवर्सिटी, हनुमानगढ़ से फिजिक्स विषय में डॉ. रॉबिन गुप्ता के निर्देशन में थर्मल एनर्जी स्टोरेज सिस्टम इन कंसंट्रेटेड सोलर पावर टेक्नोलॉजी विषय पर शोध कार्य पूरा किया। Sirsa News
उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व अपने स्व. पिता सुभाष चंद्र घोड़ेला, माता राम सुनहरी तथा पति अनिल कुमार को दिया। डॉ. प्रियंका ने बीएससी व बीएड शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज, सरसा से, एमएससी पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से तथा पीएचडी एसकेडी यूनिवर्सिटी, हनुमानगढ़ से की। वह भोपाल में दो वर्ष तक फिजिक्स लेक्चरर के पद पर भी सेवाएं दे चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर गांव चक्कां और मायका गोरीवाला में खुशी का माहौल है। डॉ. प्रियंका ने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत, लगन और समय के सदुपयोग का संदेश दिया। Sirsa News















