हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान अवैध शराब सहि...

    अवैध शराब सहित 1 गिरफ्तार

    Smuggler, Arrested, Illegal Alcohol, Police, Rajasthan

    अनूपगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 व्यक्ति को अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भवानी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह मुखबिर से देशी शराब के अवैध परिवहन की सूचना मिली, जिस पर पुलिस दल ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए सहायक पुलिस निरीक्षक तुलसी राम, कांस्टेबल विजय कुमार, धर्मेंद्र मातादीन को गश्त पर भेजा।

    210 पेटी देशी शराब जब्त

    पुलिस को गश्त के दौरान अनूपगढ़-रायसिंहनगर चौक पर एक पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस को पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें 210 पेटी देशी शराब मिली। पुलिस पूछताछ में ड्राइवर ने अपना नाम रामकुमार पुत्र रामलाल नायक निवासी 2 जी.ए.एम. घड़साना बताया। थानाधिकारी ने बताया कि पिकअप ड्राइवर के पास शराब बेचने या शराब को परिवहन करने का कोई परमिट नहीं था।उन्होंने बताया कि ड्राइवर रामकुमार ने पुलिस को बताया कि यह शराब श्रीगंगानगर से रोजड़ी जा रही थी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।