हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा राष्ट्रीय लोक...

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,259 मुकदमों का आपसी सहमति से किया निपटारा

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,259 मुकदमों का आपसी सहमति से किया निपटारा

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda National Lok Adalat: न्यायाधीश दीपक सिब्बल, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार व जगजीत सिंह, जिला सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, सोनीपत के नेतृत्व में व प्रचेता सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, सोनीपत की देखरेख में जिला सोनीपत व उपमंडल गोहाना, गन्नौर, व खरखौदा न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

    राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना क्लेम मामलों के 49 केसों का निपटारा किया गया, जिसमें वादियों का 3,05,97000 की समझौता राशि का निपटारा किया गया। इसके अलावा 9,710 चालानों का निपटारा किया गया व 88,89,900 रुपये की राशि वसूली गई। इसके अलावा फौजदारी के 118 केसों का निपटान किया गया। 389 सिविल केस, 170 लेबर केस, 600 बिजली सम्बन्धित केस, 164 वैवाहिक विवाद संबंधी, 7768 राजस्व मामलो से संबंधित, 231 चेक बाउंस संबंधित केस का निपटान किया गया व 1,93,22,030 की राशि का निस्तारण किया गया। Kharkhoda News

    जिला ए.डी.आर सेंटर, में स्थाई लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न बैंकों के बैंक रिकवरी से संबंधित 104 केसों तथा टेलीफोन के बिल्स रिकवरी से सम्बन्घित 32 कैसो का निपटान किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य मामलो से सम्बन्धित 924 कैसो का निपटारा किया गया।

    प्रचेता सिंह , मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, ने बताया की डॉ. नरिंदर कौर, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश, नरेंदर सिंह, अतिरिक्त जिला व् सत्र न्यायधीश, ललिता पटवर्धन, प्रिंसिपल जज (फॅमिली कोर्ट), दीप्ति, सिविल जज (सीनियर डिवीज़न), प्रदीप सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, हिमानी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, व उपमंडल स्तर पर सागर शर्मा, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, गन्नौर, अविनाश यादव, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, गोहाना , सुषमा, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी खरखौदा की बेंचो के द्वारा केसों का निपटारा किया गया।

    इसके अलावा पुलिस विभाग (कमिश्नर कार्यालय) व् जिला राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, सोनीपत, गोहाना, गन्नौर, खरखौदा, खानपुर व् राई की बेंचो द्वारा राजस्व और अन्य सहायक मामलों सम्बन्धी मामलों का निपटान किया गया। इसके अतिरिक्त जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, द्वारा भी उपभोक्ता मामलों का निपटान किया गया।

    राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आमजन के बहुत से आपसी विवादों को सहमति के माध्यम से निपटारा किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कई साल से न्यायालय में लंबित पड़े मुकदमों का निपटारा किया गया। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल पिहोवा में ‘ओडिसी कन्वोकेशन 2026’ धूमधाम से हुआ संपन्न — नन्हे कलाकारों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग