हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More

    Gurugram National Lok Adalat: गुरुग्राम की राष्ट्रीय लोक अदालत में 25 करोड़ से अधिक का हुआ सेटलमेंट

    Gurugram News
    Gurugram News: गुरुग्राम स्थित कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों की सुनवाई करते न्यायाधीश।

    एक ही दिन में आपसी सहमति से निपटाए गए 77,337 मामले

    • जिला न्यायालय के साथ सोहना और पटौदी में भी लगी लोक अदालत की बेंचें

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Gurugram National Lok Adalat: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम द्वारा जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को लगाई गई राष्ट्रीय लोक अदालत में 25 करोड़ से अधिक का सेटलमेंट हुआ। एक ही दिन में आपसी सहमति से 77,337 मामलों का निपटारा किया गया।

    यह लोक अदालत न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा कार्यकारी अध्यक्ष हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन और जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरपर्सन जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण गुरुग्राम वाणी गोपाल शर्मा के दिशा-निदेर्शों के अनुसार आयोजित की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुरुग्राम द्वारा 21 पीठों का गठन किया गया। इसके अतिरिक्त उपमंडल सोहना और पटौदी में भी लोक अदालत आयोजित की गई, जहां सोहना तथा पटौदी में एक-एक बेंच स्थापित की गई। Gurugram News

    मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण गुरुग्राम राकेश कादियान ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सोहना और पटौदी की बेंचों सहित कुल लगभग 86,716 मामलों को लिया गया, जिनमें से 77,337 मामलों का निपटारा किया गया। इन मामलों में कुल 25 करोड़ 16 लाख 59 हजार 153 रुपये का सेटलमेंट हुआ। लोक अदालत की सभी बेंचों में एक-एक पैनल अधिवक्ता की नियुक्ति की गई थी, जिन्होंने लोक अदालत के दौरान मौजूद रहकर समझौते की प्रक्रिया में न्यायालयों और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सहायता की। बेंचों के अनुपात के अनुसार पैनल अधिवक्ताओं की प्रतिनियुक्ति की गई थी। ट्रैफिक चालान के भुगतान और आमजन की सुविधा के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण गुरुग्राम द्वारा जिला न्यायालय परिसर में गेट नंबर दो के पास ट्रैफिक हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई थी, जिससे लोगों को अपने चालान निकालने और उनका निपटारा करने में आसानी रही। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मामलों का समाधान करवाया और इस व्यवस्था का लाभ उठाया। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,259 मुकदमों का आपसी सहमति से किया निपटारा