हमसे जुड़े

Follow us

16.3 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कर्मयोगी सोसा...

    कर्मयोगी सोसायटी से हटवाए जाएंगें अवैध कब्जे

    Gurugram News
    Gurugram News: कर्मयोगी सोसायटी की आम सभा में मौजूद लोग।

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: सेक्टर-10ए स्थित कर्मयोगी सोसाइटी में रविवार को आम सभा आयोजित की गई। सोसाइटी के प्रेजिडेंट विकास चोपड़ा ने बताया कि बैठक में तीन प्रस्ताव पास किए गए हैं। सोसाइटी में अवैध कब्जे छुड़वाने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। समिति सचिव अंकिता रस्तोगी ने मैनेजमेंट कमेटी का एक साल पूरा होने पर सोसाइटी वासियों के सामने एक साल के कार्यों को रखा। अगले साल होने वाले विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। बैठक में वाइस प्रेसिडेंट कांता यादव, खजांची ज्योति फ्लोदिया, मीनाक्षी शर्मा, जोगिंन्द्र सिंह, ज्योति अरोड़ा सहित सोसाइटी वासियों ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने वर्तमान मैनेजमेंट कमेटी द्वारा किये गए नियमानुसार कार्यों और रख रखाव की प्रशंसा की और आभार भी व्यक्त किया। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– Gurugram National Lok Adalat: गुरुग्राम की राष्ट्रीय लोक अदालत में 25 करोड़ से अधिक का हुआ सेटलमेंट