हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More

    Gas Cylinder News: ईद नजदीक आते ही गैस सिलेंडरों की मांग बढ़ी, एजेंसी पर लंबी कतारें

    Kairana News
    ईद नजदीक आते ही गैस सिलेंडरों की मांग बढ़ी, एजेंसी पर लंबी कतारें

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: ईद-उल-फितर का त्योहार जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, वैसे-वैसे कस्बे में ज़रूरी सामानों की खरीदारी के साथ घरेलू गैस सिलेंडरों की मांग भी तेज़ी से बढ़ने लगी है। सोमवार को शामली रोड स्थित इंडियन विनायक गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। जबकि सोमवार को गैस एजेंसी का साप्ताहिक अवकाश था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही एजेंसी के बाहर लाइन में खड़े होकर गैस सिलेंडर की पर्ची बनवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नज़र आए। बताया जाता है कि सुबह करीब दस बजे तक भी जब एजेंसी का दरवाज़ा नहीं खुला तो कई उपभोक्ता मायूस होकर बिना पर्ची बनवाए ही अपने घर लौट गए।

    ईद का त्योहार नज़दीक होने के कारण घरों में विशेष पकवान बनाने के लिए गैस सिलेंडर की जरूरत होती है। इसी वजह से अवकाश के बावजूद लोग सुबह से ही एजेंसी पहुंचने लगे और पर्ची लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। एजेंसी के बाहर कुछ उपभोक्ता नाराज़गी जताते हुए भी नज़र आए। उनका कहना था कि त्योहार को देखते हुए एजेंसी को आज भी खोला जाना चाहिए था, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उपभोक्ताओं का यह भी कहना था कि जब सरकार की ओर से गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक होने की बात कही जा रही है, तो एजेंसियों द्वारा लोगों को इस तरह लाइन में खड़ा करना समझ से परे है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी का समाधान निकाला जाए, ताकि त्योहार के मौके पर आम लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Wall Collapse: आंधी और बारिश से राइस मिल की दीवार ढही, लाखों का नुकसान