हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बेमौसम आंधी-ब...

    बेमौसम आंधी-बारिश से गेंहू व सरसों की फसल गिरी, पेड़ टूटे

    Kairana News
    Kairana News: बेमौसम आंधी-बारिश से गेंहू व सरसों की फसल गिरी, पेड़ टूटे

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: एक दिन पूर्व शुरू हुई बारिश से किसान मायूस है। बेमौसम बारिश ने खेतों में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। वहीं, कई जगहों पर फलदार व छायादार वृक्ष भी धराशायी हो गए। Kairana News

    शनिवार देर रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। देखते ही देखते बिजली की गड़गड़ाहट शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने लगी। बारिश का सिलसिला रविवार को दिन के समय भी बीच-बीच में जारी रहा। रात्रि के समय आये आंधी-तूफान से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल जमीन पर बिछ गई। कई जगहों पर फलदार व छायादार वृक्ष टूटकर जमीन पर जा गिरे। खेतों में खड़े विद्युत पोल व लाइन भी क्षतिग्रस्त बताई जा रही है। इसके अलावा, स​ब्जी की खेती में भी नुकसान माना जा रहा है, जिससे किसान मायूस हैं। मौसम विभाग द्वारा आंधी-बारिश का सिलसिला अभी जारी रहने की चेतावनी से किसान चिंतित नजर आ रहे है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– कैराना में साथी लेखपाल के समर्थन में लामबंद हुए लेखपाल, सौंपा ज्ञापन