हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home देश डबवाली के गोर...

    डबवाली के गोरीवाला रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

    Raigarh News
    Road Accident

    डबवाली/गोरीवाला(सच कहूँ/अनिल)। डबवाली उपमंडल के गोरीवाला रोड पर रविवार रात को एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते एम्स बठिंडा रेफर किया गया है। जानकारी अनुसार तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर गोरीवाला से वापस डबवाली की ओर आ रहे थे। जब वे गांव मौजगढ़ और गोरीवाला के बीच पहुंचे तो सामने से आ रही एक स्विफ्ट कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। Sirsa News

    टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को तुरंत उपमंडल नागरिक अस्पताल डबवाली पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स बठिंडा रेफर कर दिया। मृतक युवकों के शवों को डबवाली के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। Sirsa News