हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More

    दुबई में की गई ब्लड देने की अपील, सैंकड़ों डेरा सच्चा सौदा सेवादारों की लग गई कतार

    दुबई ब्लड बैंक के अधिकारियों की अपील पर डेरा सच्चा सौदा सेवादारों ने किया 100 यूनिट रक्तदान

    Blood Donation: दुबई (यूएई)। मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के बीच मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने एक बार फिर निस्वार्थ सेवा की मिसाल पेश की है। दुबई ब्लड बैंक के अधिकारियों द्वारा सहयोग की अपील किए जाने पर इन सेवादारों ने तत्परता दिखाते हुए 8 मार्च 2026 को 100 यूनिट रक्तदान किया। Dubai News

    जब ब्लड बैंक की ओर से इस पुनीत कार्य के लिए कमेटी को निमंत्रण मिला, तो यूएई के विभिन्न कोनों—फुजैराह, अबू धाबी, अजमान, उम्म अल क्वैन और शारजाह से शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर कमेटी के सदस्य एकजुट होकर दुबई पहुँचे। मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए इन सेवादारों ने इस महत्वपूर्ण समय में अपना योगदान सुनिश्चित किया। इस रक्तदान शिविर की खास बात रही कि महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही।

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और यह संदेश दिया कि वे समाज सेवा के हर कार्य में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि वे अपने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए मानवता की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहते हैं। दुबई ब्लड बैंक के अधिकारियों ने सेवादारों के इस जज्बे की सराहना की और समय पर दिए गए इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। Dubai News