हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home देश पश्चिमी विक्ष...

    पश्चिमी विक्षोभ को लेकर मौसम विभाग ने आंधी-बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट किया जारी

    Weather News
    पश्चिमी विक्षोभ को लेकर मौसम विभाग ने आंधी-बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट किया जारी

    Rajasthan Weather Forecast: हनुमानगढ़। पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले सहित प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम ठंडक बढ़ गई है और हल्की बारिश व बूंदाबांदी के बाद तापमान में आई गिरावट से लोग फिर से गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में भी प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार 18 से 21 मार्च के बीच एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम प्रभावित रहेगा। Weather News

    मौसम विभाग के मुताबिक 18 मार्च को पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्रों में परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 18 से 20 मार्च के दौरान राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन, तेज आंधी (40-50 किमी प्रति घंटा) और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। 18 मार्च को जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश व आंधी चलने की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्यत: शुष्क रह सकता है।

    वहीं 19 और 20 मार्च को इस सिस्टम का सर्वाधिक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी, बारिश और मेघगर्जन के साथ मौसम खराब रह सकता है। कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि खुले में रखी फसल, अनाज और कृषि उत्पादों को सुरक्षित स्थान पर रखें या ढककर रखें, ताकि बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान से बचाया जा सके। Weather News