खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Pratap School Kharkhoda: एथेंस में आयोजित वुशु चैम्पियनशिप 13 से 16 मार्च में प्रताप स्कूल, खरखौदा की होनहार खिलाड़ी किरण पुत्री निरंजन, गांव औरंगपुर, झज्जर ने 70 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर देश , प्रदेश व अपने विद्यालय का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
प्रतियोगिता में किरण ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ सोहेल अहमद, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया, कोच विनोद गुलिया, किरण के पिता जी निरंजन व माता जी भी मौजूद रहे। Kharkhoda News
एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया ने किरण की सफलता को उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि किरण पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी है और लगातार प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रताप स्कूल में भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा स्थापित “खेलो इंडिया सेंटर” के तहत वुशु सहित पांच खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विद्यालय के खिलाड़ियों ने अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 28 और राष्ट्रीय स्तर पर 261 पदक जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। Kharkhoda News
यह भी पढ़ें:– Bijli Bill News: ढाई साल बाद घर लौटे नरेश को थमाया विभाग ने 40 हजार का बिजली बिल















