रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak Gang Rape: शहर थाना के अंतर्गत नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में महिला की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार भिवानी चुंगी निवासी एक महिला ने बताया कि सूर्य कालोनी निवासी एक युवक ने उसके पास फोन किया और उसे अच्छी नौकरी दिलाने के लिए आईडीसी चौक पर बुलाया। जब महिला आईडीसी चौक पर पहुंची तभी वहां पहले से मौजूद तीन युवकों ने उसे झांसे में ले लिया और सुमसान जगह पर ले जाकर जबरन उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह उसके परिवार को जान से मार देगे। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवा कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित स्थानों पर दबिश दी जा रही है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Rohtak News
यह भी पढ़ें:– अवैध हथियार सप्लाई करने के मामले में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार















