हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More

    HPV Vaccine: एचसी पर एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की पहल

    Kairana News
    Kairana News: सीएचसी पर एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की पहल

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। HPV Vaccination: कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मंगलवार को 14 से 15 वर्ष की किशोरियों के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन(एचपीवी) टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है, जिसका शुभारंभ भाजपा नेता अनिल चौहान ने किया। उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि बेटियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा बेहद जरूरी है। इसलिए सभी अभिभावक निर्धारित आयु वाली किशोरियों का टीकाकरण अवश्य कराएं। वहीं, सीएचसी अधीक्षक शैलेन्द्र चौरसिया ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का प्रभावी माध्यम है। टीकाकरण का कार्य सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक निःशुल्क किया जाएगा। सीएचसी अधीक्षक ने भी अभिभावकों से निर्धारित आयु वर्ग की लड़कियों को टीकाकरण कराने की अपील की है, ताकि क्षेत्र को सर्वाइकल कैंसर से मुक्त बनाया जा सके। इस अवसर पर ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग, आरिश खान समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से किया सामूहिक दुराचार, मामला दर्ज