हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home देश मोहाली में इल...

    मोहाली में इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी से साढ़े 6 लाख की लूट

    Mohali
    Mohali मोहाली में इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी से साढ़े 6 लाख की लूट

    मोहाली (एजेंसी)। पंजाब में मोहाली शहर के 3बी2 मार्केट में देर शाम एक बड़ी लूट की वारदात सामने आयी है। गोयल इलेक्ट्रिकल एजेंसी के मालिक राधे श्याम गोयल पुत्र शुभम के साथ करीब सात बजे दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। उनके पास एक काले रंग का बैग था, जिसमें करीब साढ़े छह लाख रुपये नकद थे। उन्होंने बैग अपनी फॉर्च्यूनर कार की पिछली सीट पर रखा और गाड़ी स्टार्ट करने लगे, उसी दौरान लाल हुडी पहने और मुंह ढके एक युवक ने अचानक कार का दरवाजा खोलकर बैग उठा लिया और मौके से फरार हो गया।

    घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित कुछ समझ ही नहीं पाये। उन्होंने आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। इसके बाद पीड़ितों ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज करवायी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि शहर में पहले से ही जगह-जगह नाकाबंदी और सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद इस तरह की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।