बर्मिंघम के वेडनसबरी ओपन ग्रीन स्पेस में की सफाई
बर्मिंघम (सच कहूँ न्यूज)। Birmingham News: रूहानियत के सच्चे रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन रहनुमाई में डेरा सच्चा सौदा की देश-विदेश की साध संगत द्वारा 175 मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत इंग्लैंड के ब्लॉक बर्मिंघम की साध संगत द्वारा पावन एमएसजी गुरुमंत्र भंडारा माह की खुशी में मानवता भलाई के कार्य ‘हो पृथ्वी साफ, मिटे रोग अभिशाप’ के तहत सफाई अभियान चलाया गया। बर्मिंघम के इलाके वेडनसबरी ओपन ग्रीन स्पेस में चलाए गए इस सफाई अभियान के दौरान 22 बड़े बैग कूड़ा एकत्रित किया गया। Birmingham News

इस मौके शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में 10 सेवादारों और 6 बच्चों ने स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर सेवा कार्यों में योगदान दिया और इलाके को साफ-सुथरा बना दिया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने सेवादारों द्वारा किए गए इस नेक कार्य की भरपूर सराहना की।

यह भी पढ़ें:– PRTC New Buses: पीआरटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 659 नई बसें, मिलेगी सुविधा















