हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More

    Congress: निष्ठा और मान-सम्मान पर आंच आने के बाद छोडी कांग्रेस पार्टी-राम किशन गुज्जर्र

    Naraingarh News
    Naraingarh News: निष्ठा और मान-सम्मान पर आंच आने के बाद छोडी कांग्रेस पार्टी-राम किशन गुज्जर्र

    हल्का नारायणगढ से 8 बार परिवार ने की हल्के की नुमाइंदगी

    नारायणगढ़ (सचकहूँ/सुरजीत कुराली)। Naraingarh News: हल्का विधायक शैली चैधरी के पति चैधरी राम किशन गुज्जर ने प्रैस वार्ता कर कांग्रेस पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा देने को सही ठहाराया। उन्होने कहाकि निष्ठा और मान-सम्मान पर आंच आने के बाद उन्होने यह कदम उठाया है। उधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी राम किशन द्वारा दिये गये इस्तीफे से मायूसी छाई हुई है।

    नारायणगढ वरिष्ठ नेता चैधरी राम किशन गुज्जर ने निष्ठा और मान सम्मान को ठेस पहंचाने का हवाला देते हुये कहाकि प्रैस वार्ता के दौरान कहाकि उनके उपर जिस प्रकार से बिना किसी आधार के क्रॉस वोटिंग के आरोप लगाये गये हैं वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण हैं बल्कि उनकी बनी बनाई छवि को धूमिल करने का प्रयास भी किया है। उन्होने आरोप लगाने वालों को खुली चुनौति देते हुये कहाकि यदि उनके पास कोई प्रमाण है तो वे सार्वजनिक रूप से पेश करें। चैधरी राम किशन ने कहाकि गीता भुक्कल द्वारा राजनीतिक विरोध के नाम पर धार्मिक भावनाओं का मजाब उडाया जाना बेहद अशोभनीय है। और इस प्रकार की राजनीति समाज में गलत संदेश देती है। उन्होने पार्टी के अन्दर चल रही आपसी गुब्बाजी और खींचातानी पर भी  कडी नाराजगी जाहिर करते हुये कहाकि आज पार्टी के अन्दर एक दूसरे का विरोध करना, नीचा दिखाना मानो एक समान्य नीति बन गई है। इसी कारण से वे बहुत लंबे समय से असहाय महशूष कर रहे थे। उन्होने यह भी कहाकि वे हमेशा सिद्वांतो और मान सम्मान की राजनीति में विश्वास रखते हैं और आगे भी उसी राह पर चलेंगे। वे बहुत जल्द ही अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बैठक करेंगे जिसमें वह भविष्य कर रणनीति  और अन्य निर्णय लिये जायेंगे। Naraingarh News

    चैधरी राम किशन गुज्जर का पूरा परिवार करीब 60 सालों से कांग्रेस पार्टी से जुडा हुआ है  उनके परिवार ने आठ बार नारायणगढ विधान सभा में बतौर विधायक पद पर रहकर हल्कावासियों को अपनी सेवायें प्रदान की है। तथा उनके परिवार ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जीनजान से  काम किया है। चैधरी राम किशन के पिता स्वर्गीय चैधरी लाल सिंह हल्का नारायणगढ से 1967, 1968, 1977 व 1982 में विधायक चुने गये तथा मंत्री भी रहे। इसके बाद साल 2005 में व 2009 में चैधरी राम किशन हल्के के विधायक बने सन 2014 में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राम किशन को हराकर विधायक पद हासिल किया था। 2019 में राम किशन ने अपनी पत्नी शैली चैधरी को कांग्रेस की टिकब् दिलाई और वह विधायक बनी साल 2024 के विधानसभा चुनाव में शैली चैधरी ने भाजपा के डा0 पवन सैनी को हराकर दोबारा फिर विधायक पद हासिल कर लिया। इस तरह से राम किशन गुज्जर ने 8 बार इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई।

    चैधरी राम किशन गुज्जर द्वारा कांग्रेस पार्टी के बॉय बॉय के इस फैसले पर क्षेत्र में जोरदार चर्चा चल रही है। कुछेक कांग्रेस कार्यकर्ता जहां मायूस हो रहे हैं वहीं कुछेक कार्यकर्ता राम किशन के साथ जाने को हर संभव तैयार हैं। उनका कहना है कि जहां चैधरी राम किशन पांव रखेंगेे वहीं उनके साथ वे भी कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

    यह भी पढ़ें:– पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु भारतीय सेना और भगवान महावीर कैंसर अस्पताल के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर