हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी ईदगाह में जगह...

    ईदगाह में जगह की कमी बना मुद्दा, सड़कों पर नमाज़ न पढ़ने की अपील

    Kairana News
    Kairana News: ईदगाह में जगह की कमी बना मुद्दा, सड़कों पर नमाज़ न पढ़ने की अपील

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: शहर की ईदगाह और जामा मस्जिद समेत एक दर्जन से अधिक स्थानों पर ईद-उल-फितर की नमाज़ अदा की जाएगी। पुलिस-प्रशासन की ओर से ईदगाह और मस्जिदों के बाहर सड़कों पर नमाज़ अदा न करने की अपील की गई है, जिसे लेकर शहर में चर्चा तेज़ हो गई है। ईदगाह का मुद्दा सबसे ज्यादा चर्चा में है, जहां शहर की आबादी के मुकाबले जगह काफी कम होने की बात सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि सीमित स्थान के कारण हर साल परेशानी होती है, ऐसे में सड़क पर नमाज़ न पढ़ने की अपील ने नई चिंता खड़ी कर दी है। जामा मस्जिद प्रबंधन की ओर से भी अपील की गई है कि ईद की नमाज़ मस्जिदों और ईदगाह के अंदर ही अदा की जाए। Kairana News

    वहीं, सोशल मीडिया पर विधायक की अपील के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों ने ईदगाह के पास खाली पड़ी जमीन को नमाज़ के लिए इस्तेमाल करने की मांग भी उठाई है। शहर की मस्जिदों के जिम्मेदारों और इमामों ने भी आपसी सौहार्द और व्यवस्था बनाए रखते हुए नमाज़ निर्धारित परिसरों के अंदर ही अदा करने पर जोर दिया है। मदरसा के मोहतमिम मौलाना बरकतुल्ला अमीनी ने अपील की है कि ईद-उल-फितर की नमाज़ मदरसे के अंदरूनी परिसर में अदा की जाएगी, इसलिए नमाज़ के लिए आने वाले लोग अपनी बाइक या चार पहिया वाहन मदरसे के गेट से हटकर सड़क किनारे इस तरह पार्क करें कि आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Congress: निष्ठा और मान-सम्मान पर आंच आने के बाद छोडी कांग्रेस पार्टी-राम किशन गुज्जर्र