कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉवेंट स्कूल(10+2) में कक्षा-03 से 08 तक के आदर्श छात्र-छात्राओं को सम्मानित करके उत्साहवर्धन किया गया। ये वह छात्र है जो वर्षभर नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित रहें। पूर्णतः अनुशासित रहे, विद्यालय में होने वाली सभी प्रकार की शैक्षिक व खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करके अच्छा प्रदर्शन किया। विद्यालय व घर पर कार्य एवं व्यवहार सराहनीय रहा। शैक्षिक दृष्टि से कक्षा में सदैव अच्छे रहें। अपने शिक्षकों, माता-पिता एवं बड़ों का आदर सम्मान करने वाले विद्यार्थियों का आदर्श छात्र-छात्रा के रूप में चयन किया गया। Kairana News
विद्यालय के आदर्श छात्र शिवाय, कनिष्का गुप्ता, आरव चन्द्रा, शिवंया, समर, आराध्या शर्मा, अक्षित चौहान, केशव चौहान, आनवी चौहान, आरव चौहान, सुकरान, लक्ष्य भारद्वाज, कार्तिक रहें। इन सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय निदेशक यशपाल पंवार व प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार द्वारा स्मृति-चिह्न व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय निदेशक ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल व स्वस्थ भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप जिस क्षेत्र में भी जाये वहाँ अपने चरित्र, व्यवहार एवं अनुशासन के बल पर सदैव सम्मानजनक स्थान प्राप्त करें। इस अवसर पर अजेन्द्र सिंह, अमित तोमर, अजय कुमार, जोनी चौहान, अजीत चौहान, अमित ठाकुर, ममता शर्मा, लीना, रूपांजली, रीतू चौहान, मरियम, उषा अग्रवाल, आरती शर्मा, मीनू चौहान, प्रदीप कौशिक आदि मौजूद रहें। Kairana News
यह भी पढ़ें:– ईदगाह में जगह की कमी बना मुद्दा, सड़कों पर नमाज़ न पढ़ने की अपील















