हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More

    Kairana Goat Theft Case: मन्नामाजरा से दस दिन पूर्व चोरी बकरा बरामद, दो आरोपी दबोचे

    Kairana News
    Kairana News: मन्नामाजरा से दस दिन पूर्व चोरी बकरा बरामद, दो आरोपी दबोचे

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Goat Theft Case: कोतवाली पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से दस दिन पूर्व गांव मन्नामाजरा से चोरी हुआ बकरा बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया है। विगत आठ मार्च को क्षेत्र के गांव मन्नामाजरा निवासी इरफान के घर के सामने बंधा बकरा चोरी हो गया था, जिसके सम्बन्ध में कोतवाली कैराना पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। चोरी की वारदात मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी। पुलिस अधीक्षक ने घटना के शीघ्र अनावरण हेतु कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री को निर्देशित किया था। Kairana News

    इसी क्रम में बुधवार को जहानपुरा हलका प्रभारी एसआई अनिरुद्ध कुमार व उनकी टीम ने यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना पुल से मण्डावर की ओर जाने वाले तटबंध से चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से गांव मन्नामाजरा से चोरी हुआ बकरा बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम व पता राजकुमार व शिवा उर्फ चेऊ निवासीगण ग्राम मस्तगढ़ थाना झिंझाना बताए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चालान करके जेल भेज दिया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Smart Meters: स्मार्ट मीटरों के ऑटोमैटिक विच्छेदन से उपभोक्ता परेशान, एसडीओ ऑफिस पर लगी कतार