खरखोदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: थाना खरखौदा की पुलिस टीम ने चावल की लेन-देन में 48 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने की घटना में संलिप्त आरोपी अनुज पुत्र विजय निवासी सिरमौर, हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार 29 जुलाई 2023 को अनिल पुत्र राम निवास निवासी वार्ड नं0 04 खरखौदा नें थाना खरखौदा में शिकायत दी थी कि मेरे पिता की खरखौदा मैन बाजार में एक गर्ग इन्ट्रप्राईज के नाम फर्म है। 05 मई 2023 को यशपाल पुत्र सतीश निवासी बहादुरगढ़ का फोन आता है। जो कि नया बाजार दिल्ली मे चावल कि दलाली का काम करता है। Kharkhoda News
उससे मेरा चावल के लेन देन का सौदा तय होता है। जिसके लिये वो मुझे खाता नं0 व्हाटस्प करता है। जो ट्रैड एक्सपर्ट के नाम से होता है। उसमें मुझसे अड़तालीस लाख की आर.टी.जी.एस. के माध्यम से ट्रांस्फर करवाता है। लेकिन अब यशपाल न ही तो मेरे को माल दिलवा रहा है और न ही मेरे पैसे वापीस कर रहा है। इस घटना का थाना खरखौदा में मामला दर्ज किया गया था। थाना खरखौदा की अनुसंधान टीम मे नियुक्त उप निरीक्षक हरिप्रकाश ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए घटना मे संलिप्त आरोपी अनुज पुत्र विजय निवासी सिरमौर, हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय मे पेशकर तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। Kharkhoda News
यह भी पढ़ें:– गणित विषय प्रतियोगिता पर नितिन रहा प्रथम















