
ग्रेटर नोएडा के श्योराण इंटरनेशनल स्कूल में ‘वीरांगना’ वार्षिकोत्सव 22 मार्च को,देगा ऐतिहासिक संदेश
- देश की वीर नारियों के साहस व त्याग से विद्यार्थियों को कराया जाएगा प्रेरित: शक्ति दासी
ग्रेटर नोएडा (सच कहूँ न्यूज़)। Greater Noida News: श्योराण इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान स्कूल के चेयरमैन उदयवीर सिंह ने आगामी 22 मार्च को होने वाले वार्षिकोत्सव की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम का विषय “वीरांगना” रखा गया है, जिसका उद्देश्य देश की महान वीर नारियों के जीवन से विद्यार्थियों को प्रेरित करना है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रत्येक वर्ष वार्षिकोत्सव के माध्यम से एक विशेष संदेश देने का प्रयास करता है और इस बार भी छात्र-छात्राओं को साहस, त्याग और संघर्ष की प्रेरणादायक गाथाओं से परिचित कराया जाएगा। बताया कि यह कार्यक्रम ऐतहासिक संदेश देगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद बाल मुकुंद आचार्य होंगे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीवंत होंगी वीरांगनाओं की गाथाएं: सिंह
स्कूल चेयरमैन उदयवीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं नाटक, कविता, भाषण और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वीरांगनाओं के जीवन को मंच पर जीवंत करेंगे। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना का विकास होगा। उन्होंने कहा कि वीरांगना उत्सव के माध्यम से विद्यालय न केवल शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि छात्रों में नैतिक मूल्यों और सामाजिक जागरूकता को भी बढ़ावा दे रहा है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शक्ति दासी ने कहा कि वीरांगना उत्सव के माध्यम से देश की वीर नारियों के साहस व त्याग से विद्यार्थियों को प्रेरित किया कराया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर सुशांत चौधरी, स्कूल मैनेजर मेघना सिंह, प्रधानाचार्य शक्ति दासी और स्कूल कमेटी सदस्य राधेश्याम सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। Noida News
यह भी पढ़ें:– 48 लाख की धोखाधड़ी करने में संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार














