सरसा (सच कहूँ न्यूज)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शाहपुर बेगू में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पायल के 50 किलोग्राम भार वर्ग में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज में गोल्ड मेडल हासिल करने पर बाबा सरसाईनाथ बुक बैंक सरसा के अध्यक्ष गुरदीप सैनी, उपप्रधान प्राचार्य शमशेर शर्मा व स्कूल कैडर लेक्चरर एसोसिएशन हरियाणा (सलाह) ने स्मृति चिह्न देकर प्रतिभा का सम्मान किया। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज में फ्री स्टाइल ग्रीको रोमन स्टाइल महिला फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन गत दिवस हिमाचल प्रदेश में किया गया था। Sirsa News
स्कूल प्रिंसिपल जितेंद्र कौर ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्राचार्य राजेश मल्होत्रा, सलाह के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ,कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कांटीवाल, महासचिव नवीन सिंगला, वरिष्ठ उप प्रधान सरोज वर्मा, प्रवीण कुमारी प्रवक्ता, नरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, सरिता पूनिया, इंदुरानी, सुषमा रानी, मनोज कुमार, अंशुल गोयल मौजूद थे। गुरदीप सैनी ने बताया कि शीघ्र ही उक्त संस्थाएं एकांश ढुल को सरसा आमंत्रित कर के उनका नागरिक अभिनंदन करेंगी। एकांश ढुल ने यूपीएससी परीक्षा में हरियाणा में प्रथम व अखिल भारतीय स्तर पर तीसरी रैंक प्राप्त की है। Sirsa News















