हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home खेल ऑल इंडिया इंट...

    ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग में एकता ने गोल्ड जीत चमकाया सरसा का नाम

    Sirsa News
    ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग में एकता ने गोल्ड जीत चमकाया सरसा का नाम

    All India Inter-University Boxing Championship: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। गुरु द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब की प्रतिभाशाली मुक्केबाज एकता ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरते हुए गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। एकता ने पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 9 से 14 मार्च 2026 तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 70-75 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। Sirsa News

    स्वर्ण पदक जीतकर सरसा लौटने पर एकता का एकेडमी में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर एकेडमी के संचालक व अर्जुन अवॉर्डी ओलंपियन मिस्टर जय भगवान और कोच रॉबिन बिश्नोई ने खिलाड़ी की सराहना करते हुए कहा कि एकता एक उभरती हुई खिलाड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय टूनार्मेंटों में भी देश का नाम रोशन करेगी और अपने माता-पिता व गुरुजनों का गौरव बढ़ाएगी। ओलंपियन जय भगवान ने इस मौके पर समाज के लिए एक संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था का प्राथमिक उद्देश्य सरसा को नशामुक्त बनाना और बच्चों को डिजिटल गेमिंग (मोबाइल गेम्स) की लत से दूर रखकर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है। खेलों के माध्यम से युवाओं को सही दिशा में ले जाना ही एकेडमी का मुख्य लक्ष्य है। Sirsa News