Silver Canopy Stolen: हनुमानगढ़। जिले के गोगामेड़ी थाना क्षेत्र के गांव ढिलकी जाटान में स्थित हनुमानजी मंदिर से चांदी का छत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव निवासी मांगेलाल (50) पुत्र किशनाराम ने गोगामेड़ी पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, 3 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे मंदिर का पुजारी मंदिर को खुला छोड़कर नोहर चला गया था। जब वह शाम करीब 5 बजे वापस लौटा, तो मंदिर से चांदी का छत्र गायब मिला। Hanumangarh News
छत्र का वजन लगभग 800 ग्राम बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण एकत्रित हुए और अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। पुलिस ने मांगेलाल की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की तफ्तीश एएसआई प्रवीण कुमार को सौंपी गई है। पुलिस की ओर से आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल की जा रही है। Hanumangarh News















