हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान हनुमानगढ़ के न...

    हनुमानगढ़ के नए एसपी ने संभाला कार्यभार,आते ही अधिकारियों को जारी किये सख्त दिशा-निर्देश

    Hanumangarh News
    हनुमानगढ़ के नए एसपी ने संभाला कार्यभार,आते ही अधिकारियों को जारी किये सख्त दिशा-निर्देश

    रात्रि नाकाबंदी, अवैध शराब तस्करी और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई होगी तेज : मीणा

    हनुमानगढ़। जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। एसपी कार्यालय पहुंचने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद बिश्नोई, राजकंवर, डीएसपी मीनाक्षी, करण सिंह सहित सीआई रामचंद्र कस्वां, अशोक बिश्नोई, राकेश सांखला और अनिल चिंदा ने उनका स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद एसपी मीणा ने जिले की कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। Hanumangarh News

    उन्होंने एसपी कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। मीडिया से बातचीत में एसपी मीणा ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक ए, बी और सी श्रेणी की नाकाबंदी की जाएगी। सक्रिय अपराधियों का डेटा तैयार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतमाला सड़क का उपयोग अवैध शराब तस्करी के लिए किए जाने की शिकायतों पर विशेष निगरानी रखते हुए नाकाबंदी कर कार्रवाई की जाएगी।

    इसके अलावा पूरे जिले का दौरा कर जल्द ही विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। एसपी मीणा ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी मिलकर बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करेंगे। विशेष रूप से नशे के खिलाफ अभियान को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही सड़क हादसों की रोकथाम के लिए अतिक्रमण हटाने और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 14 मार्च से चल रहे अभियान के तहत भी कार्रवाई तेज की जाएगी।

    बतौर एसपी तीसरा जिला | Hanumangarh News

    गौरतलब है कि 13 मार्च को राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से आदेश जारी कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 64 अधिकारियों के तबादले किए गए थे। आदेश के तहत हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हरिशंकर को पड़ोसी जिले श्रीगंगानगर का नया एसपी बनाया गया है। वहीं बाड़मेर के एसपी नरेंद्र सिंह मीणा को हनुमानगढ़ जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी नरेंद्र सिंह मीणा हनुमानगढ़ के 34वें एसपी हैं। बतौर जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ उनका तीसरा जिला है। Hanumangarh News