पुलिस व नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई, मकान का छज्जा और चबूतरा तोड़ा
भादरा (सच कहूँ/राजेश बैनीवाल)। Bhadra News: भादरा में नशा तस्करी व अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए पुलिस व नगर पालिका ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मकान के बार छज्जा व चबुतरा तोड़ा गया। यह कार्रवाई भादरा के वार्ड नंबर 4 स्थित सैनी मोहल्ले में की गई, जहां चिट्टा तस्करी में संलिप्तता के आरोप सामने आए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सैनी मोहल्ला निवासी सीताराम व पत्नी सुमन और उसका पुत्र विशाल घर के छज्जे व बाहर चबुतरा जो कि (अवैध निर्माण करके बनाए गए थे) पर नशेड़ियों को नशा परोसने का काम करते हैं।
स्थानीय लोगों की शिकायतों और पुलिस की जांच के बाद प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की योजना बनाई। घर के आगे अवैध निर्माण हटाने के लिए नगर पालिका की ओर से 10 मार्च को नोटिस जारी किया गया था, जिसमें अवैध गतिविधियों में संलिप्तता और नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए जवाब मांगा गया था। नोटिस की अवधि पूरी होने पर वीरवार 19 मार्च को प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए उक्त मकान पर बुल्डोजर चला दिया।
आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं कई मामले | Bhadra News
बताया जा रहा है कि आरोपी विशाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी व नशा परोसने के कई मामले पहले भी दर्ज हैं, जिनमें विभिन्न मुकदमे न्यायालय में लंबित हैं। वहीं, महिला सुमन के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी विशाल व सुमन पहले से ही चिट्टा तस्करी के एक मामले में जेल में बंद है। इसके बावजूद परिवार पर नशा कारोबार से जुड़े रहने के आरोप बने हुए थे, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने।
प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि इससे इलाके में नशे के कारोबार पर रोक लगाने में मदद मिलेगी और युवाओं को इस बुराई से बचाया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें:– कैराना पुलिस ने पकड़ी 30.40 लाख की स्मैक, तस्कर गिरफ्तार















