हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More

    Gas Agency Raid: कैबिनेट मंत्री ने गैस एजेंसी पर मारा छापा

    Gurdaspur News
    Gurdaspur News: तंगोशाह में गैस एजेंसी पर छापेमारी व गैस सिलेंडर लेने के लिए परेशान लोगों की समस्याएं सुनते मंत्री लाल चंद कटारूचक्क।

    लाल चंद कटारूचक्क ने खुद गोदाम खुलवाकर गैस सिलेंडरों की सप्लाई करवाई शुरू

    • लोगों की परेशानी देख एजेंसी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
    • कहा, लोगों की परेशानी बर्दाश्त नहीं करेंगे

    गुरदासपुर (सच कहूँ/सरबजीत सागर)। Gas Agency Raided: रसोई गैस की कमी से भारी परेशानियों का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत बनकर पहुंचे संबंधित विभाग के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने वीरवार सुबह गांव तंगोशाह स्थित ‘दीनानगर गैस सर्विस एजेंसी’ पर छापा मारा और लोगों को परेशान कर रहे एजेंसी मालिकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए। Gurdaspur News

    वीरवार सुबह करीब 8:30 बजे जब मंत्री कटारूचक्क एचपी गैस एजेंसी के मुख्य गोदाम में पहुंचे तो वहाँ सैकड़ों की संख्या में लाइन में खड़ी महिलाएं, युवतियां और बुजुर्गों को देखकर वे चिंतित हो गए। उन्होंने तुरंत जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को फोन कर संबंधित एजेंसी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि लोगों को इस तरह परेशान करना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने खुद स्टोरकीपर से गोदाम की चाबी लेकर उसे खुलवाया और अंदर रखे गैस सिलेंडरों की जांच करते हुए एजेंसी मालिकों से पूछा कि ये सिलेंडर लोगों में क्यों नहीं वितरित किए जा रहे। मंत्री ने एजेंसी मालिकों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त से बाहर है।

    उन्होंने कहा कि भले ही एजेंसी का मालिकाना हक दीनानगर क्षेत्र का हो, लेकिन यह काम भोआ हलके के गांव तंगोशाह में कर रही है और यहाँ लाइन में खड़े 99 प्रतिशत लोग उनके हलके से संबंधित हैं, जिनकी परेशानी उन्हें मंजूर नहीं। हालांकि इस दौरान एजेंसी प्रबंधन होम डिलीवरी शुरू करने जैसे कई बहाने बनाकर खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन मंत्री ने स्पष्ट कहा कि लोगों की परेशानी को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से रसोई गैस की कमी के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग के बावजूद कई दिनों तक गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा। तंगोशाह के अलावा दीनानगर में एचपी गैस एजेंसी और पनियाड़ में इंडियन राहुल गैस एजेंसी पर भी लोगों को सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि एजेंसी प्रबंधन गैस सिलेंडर की कमी का बहाना बनाकर इसकी कालाबाजारी कर रहा है और दोगुने दामों पर बेच रहा है।

    महिलाओं और युवतियों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर देने के निर्देश | Gurdaspur News

    मंत्री ने मौके पर ही महिलाओं और युवतियों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने लाइन में खड़े लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं और भरोसा दिलाया कि जल्द ही व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई अन्य एजेंसी भी लोगों को इस तरह परेशान करती पाई गई तो उसके खिलाफ भी सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें:– Bulldozer Action: भादरा में चिट्टा तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर