Welfare Work: पंचकूला। पंचकूला के डेरा सच्चा सौदा के सेवादार ने एक बेजुबान का दर्द जाना और उसके दर्द पर मरहम लगाने का सराहनीय कार्य किया है। जानकारी अनुसार प्रेमी साधु राम इन्सां (कृत्रिम अंगों का कारीगर है) निवासी #1466, सेक्टर 25, पंचकूला सेक्टर 23 स्थित गौशाला में आता जाता था। वहां उन्हें एक गाय दिखी जोकि एक टांग से अपंग थी। उन्होंने उस गाय की टांग लगाने की ठान ली। फिर उन्होंने गाय की टांग की पैमाइश करके साकेत हॉस्पिटल में कृत्रिम टांग बनाई और गाए को लगा दी। इस तरह उन्होंने एक बेजुबान जानवर के दर्द को समझा और उसके दर्द पर मरहम लगाईं है, जोकि मानवता भलाई का सराहनीय कार्य है। उल्लेखनीय है कि यह सब उन्होंने पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा का अनुसरण करते हुए किया है। Panchkula News

















