
उत्तर प्रदेश पुलिस की डिजिटल क्रांति: ईटी जीओवी टेक अवॉर्ड्स-2026 में दो प्रमुख नवाचारों को मिला देशव्यापी सम्मान
- सोशल मीडिया फैक्ट चेक और आत्महत्या अलर्ट प्रणाली के लिए दो अलग-अलग श्रेणियों में मिला अवार्ड
गाजियाबाद/नई दिल्ली (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: नई दिल्ली के हयात रीजेंसी होटल में वीरवार को आयोजित 6 टी ईटी जीओवी टेक कॉन्क्लेव एन्ड अवार्ड के दौरान जे. रविन्द्र गौड़, पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद ने पुरस्कार ग्रहण किया। देशभर के प्रतिष्ठित जूरी सदस्यों ने इन पुरस्कारों का चयन किया, जिनमें यूपीएससी के पूर्व अध्यक्ष, एनआईसी और डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक सहित वरिष्ठ प्रशासनिक और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल थे। उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपनी तकनीक-आधारित और जनहितकारी पहलों के लिए देश के प्रतिष्ठित द इकोनॉमिक टाइम्स जीओवी टेक अवार्ड्स 2026 में दो अलग-अलग श्रेणियों में सम्मान प्राप्त किया। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देशन में विकसित ये पहलें,यूपी पुलिस फेक्ट चेक ’ और ‘ मेटा सुसाइडल अलर्ट ’ राज्य और देश में डिजिटल नवाचार की मिसाल पेश कर रही हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दूरदर्शी मार्गदर्शन | Ghaziabad News
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रभावी नेतृत्व में प्रदेश पुलिस को तकनीक-आधारित, संवेदनशील और जनहितकारी पुलिसिंग को निरंतर प्रोत्साहन मिल रहा है। आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का व्यापक उपयोग करके उत्तर प्रदेश पुलिस ने नागरिक सुरक्षा और सामाजिक शांति के लिए अभिनव उपाय विकसित किए हैं।
यूपी पुलिस फेक्ट चेक :अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं का सटीक खंडन
वर्ष 2017 में @यूपी पुलिस वायरल चेक के माध्यम से देश का पहला पुलिस-संचालित फैक्ट चेक प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया। इस पहल का उद्देश्य सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और भ्रामक खबरों की तुरंत जांच और खंडन करना है। Ghaziabad News
सोशल मीडिया पर उपस्थिति
एक्स (ट्वीटर): लगभग 3.71 मिलियन इम्प्रेशन, 236 फैक्ट चेक जारी,इंस्टाग्राम : लगभग 7.85 मिलियन व्यूज, फेसबुक: 5.45 मिलियन व्यूज,कार्रवाई: 75 जिलों में 4,100 खंडन और 318 एफआईआर दर्ज (2017–2026) हुई।
ये रहे स्पेशल मामले
जनवरी 2020 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा भ्रामक वीडियो ट्वीट किया गया, जिसे उत्तर प्रदेश पुलिस ने तत्परता से खंडित किया। महाकुंभ 2025 में 204 भ्रामक अकाउंट चिन्हित और 14 आपराधिक मामले दर्ज किए गए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एआई -जनरेटिड वीडियो और फर्जी स्क्रीनशॉट्स का समय पर खंडन । यह पहल पुलिसिंग एन्ड लॉ एनफोर्समेंट एक्सीलेंस अवार्ड श्रेणी में पुरस्कृत हुई।
मेटा सुसाइडल अलर्ट: जीवन रक्षा में तकनीक का कमाल
मेटा सुसाइडल अलर्ट पहल के तहत फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से जुड़ी सामग्री मिलने पर पुलिस मुख्यालय को तुरंत अलर्ट प्राप्त होता है। 24×7 डेस्क पीड़ित की लोकेशन का पता लगाकर स्थानीय पुलिस को सूचना भेजता है। सफल रेस्क्यू: 01 जनवरी 2023 से 28 फरवरी 2026 तक 2181 व्यक्तियों को सुरक्षित बचाया गया।जिनमें,13–18 वर्ष: 762 व्यक्ति, 19–25 वर्ष: 1071 व्यक्ति, 26–35 वर्ष: 239 व्यक्ति, 35 वर्ष से अधिक: 109 आयु वर्ग के व्यक्ति शामिल हैं। इस पहल को डिजिटल सिटीजन इंगेजमेंट एन्ड ग्रीवांस रेड्रेस्सल अवार्ड श्रेणी में सम्मिलित किया गया। Ghaziabad News
आधुनिक और जनोन्मुख पुलिसिंग में उत्तर प्रदेश की मिसाल
उत्तर प्रदेश पुलिस की इन उपलब्धियों के पीछे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नेतृत्व और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण का कुशल मार्गदर्शन प्रमुख प्रेरक हैं। इन पहलों ने न केवल राज्य में आधुनिक और संवेदनशील पुलिसिंग स्थापित की है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश पुलिस को डिजिटल नवाचार और जनहितकारी पुलिसिंग का आदर्श बना दिया है।














