हमसे जुड़े

Follow us

14.5 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More

    Chandi Chori Mamla: बस में 65 लाख की चांदी चोरी का खुलासा, ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड

    Hisar News
    Hisar News: प्रेस वार्ता में जानकारी देते पुलिस अधिकारी और गिरफ्त में आरोपी

    पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, पूरी चांदी भी हुई बरामद

    हिसार (सच कहूँ/मुकेश)। Chandi Chori Case: जिला पुलिस हिसार ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 39.844 किलो चांदी चोरी के मामले का 24 घंटे से कम समय में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एएसपी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई। विशेष अभियान के तहत स्पेशल स्टाफ और अग्रोहा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर पवन कर रहे थे। Hisar News

    बस यात्रा के दौरान हुई वारदात

    शिकायतकर्ता अग्रोहा निवासी रविन्द्र सोनी ने बताया कि उसकी फतेहाबाद में देव पायल नाम से चांदी की दुकान है। 18 मार्च की रात मथुरा निवासी राजेश शर्मा 39.844 किलो चांदी लेकर बस से फतेहाबाद आ रहा था। 19 मार्च की सुबह अग्रोहा के पास पहुंचने पर पता चला कि बस में रखा चांदी से भरा बैग चोरी हो चुका है। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई गई।जांच के दौरान यात्री द्वारा बस ड्राइवर पर संदेह जताया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को हिसार बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।

    ड्राइवर ही निकला आरोपी | Hisar News

    आरोपी की पहचान सतपाल निवासी अरनियांवाली, जिला सिरसा के रूप में हुई है, जो पिछले 2-3 महीनों से प्राइवेट बस में ड्राइवर के तौर पर कार्यरत था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यात्री की गतिविधियों पर पहले से नजर रख रहा था। पेट्रोल पंप पर बस रुकने के दौरान उसने मौका पाकर चांदी से भरा बैग चोरी कर झाड़ियों में छिपा दिया और बाद में उसे उठाने की योजना बनाई।

    पूरी चांदी बरामद

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पूरी 39.844 किलो चांदी बरामद कर ली है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न केवल मामले का जल्द खुलासा हुआ, बल्कि लाखों रुपये का सामान भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

    यह भी पढ़ें:– सिविल अस्पताल में जल्द शुरू होगी एमआरआई सेवा, पीपीपी मॉडल को मंजूरी: सुनील सांगवान